झारखंड के जामताड़ा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां एक युवक ने 8वीं क्लास से फ्रांड का ऐसा रास्ता चुना कि देखते ही देखते वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया. तकनीक का ऐसा प्रयोग 8वीं क्लास से आना काफी हैरान कर देने वाला है.
दरअसल, जामताड़ा के फुकबांदी गांव का निवासी 8वीं क्लास से ही छोटे-छोटे फ्रांड करना सीख गया था. उसने सारी चीजें अपने रिश्तेदार से सीखी थी. बता दें रिश्तेदार MCOCA के ठगी में पहले ही जेल में है. आरोपी युवक का नाम मजहर है. उसका काम करने का तरीका बिल्कुल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसा ही था. उसने अपना पूरा जाल 10 राज्यों में फैला रखा था.
कैसे करता था काम
मजहर ने गूगल पर अलग-अलग बैंकों के फर्जी ‘क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन’ नंबर को डाला हुआ था. कोई भी व्यक्ति के सर्च करने पर उसका नंबर आसानी से आ जाता. उसके बाद में वह खुद को बैंक का एक अधिकारी बताता और उसके व्हाट्सएप में Credit Card APK नामक लिंक को भेजा करता. APK को डॉउनलोड करते ही सारा डाटा मजहर के पास में जाता था. इसके अलावा वह कॉल फॉरवर्डिंग के सहारे ओटीपी भी भेज लेता था. इसी कारण से पीड़ित को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लग पाता था.
बाद में वह इन्हीं डाटा का प्रयोग करके फ्लिपकार्ट एंव अमेजॉन पर फर्जी मर्चेंट अकाउंट्स के जरिए सारे पैसे को क्लीन कर लेता था. देखते ही देखते उसने एक आलीशान बंगला खरीद लिया. साथ ही अपनी लाइफस्टाइल को बिजनेसमैन जैसा
हालांकि, यह गेम ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया. मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद में API अमित देवकर ने जांच शुरू की और 10 दिनों तक झारखंड में छानबीन कर मजहर को पकड़ा. पुलिस द्व्रारा गई जानकारी के अनुसार उसने 94 सिम कार्ड्स, मोबाइल, एडमिन पैनल एक्सेस और क्रेडिट कार्ड डेटा का इस्तेमाल किया था. उसके अलावा उस पर 10 राज्यों में से 36 शिकायत दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: युवक ने उठाया खौफनाक कदम: इंस्टाग्राम लाइव पर की आत्महत्या
