झारखंड के सरायकेला से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी और गुमराह करने के लिए बच्चा चोर गिरोह का बहाना बना कर लोगों को सच्चाई से दूर करने की कोशिश की. मामला घोड़ानेगी डैम कॉलोनी की है.
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी लोहार ने अपनी तीन साल की बच्ची का पहले गला घोंट हत्या कर दी. उसके बाद में उसने पूरे इलाके में शोर मचा दिया औऱ कहा कि उसकी बेटी को बच्चा गिरोह गैंग उठा कर ले गई है. जैसे ही लोगों को बच्चा गिरोह गैंग का हवाला देकर उसने बात को घुमाया, पूरा इलाका तनावपू्र्ण हो गया. सभी लोग बच्चे की तलाश में जुट गए. माहौल इतना गर्म हो चुका था कि कभी भी स्थिति हाथ में निकल सकती थी.
मामले की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ और उनकी टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया. हालांकि, भीड़ इतनी ज्यादा उग्र हो रखी थी कि स्थिति को संभालना काफी चुनौतीपूर्ण सा लग रहा था.
पुलिस ने भीड़ को सयंम से काम लेकर शांत किया और मामले की जांच की गई. उसने अपना प्रेमी कहने वाले पड़ोसी पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया. हालांकि, पुलिस ने तेजी न दिखाते हुए पूरे मामले की जांच की. महिला से पूछताछ के दौरान में उसने कई ऐसे बयान दिए जो कि शक करवाने वाले थे. धीरे-धीरे जांच में महिला का सच सामने आने लगा.
महिला पर पुलिस का शक तब ज्यादा बढ़ा, जब पता लगा कि बच्ची को स्थानीय क्लिनिक में ले जाया गया. स्थानीय क्लिनिक को बच्ची को मृत घोषित किया गया था. धीरे-धीरे शक और गहरा हुआ और महिला वहां से मौका देख फरार हो गई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि, शुरुआती जांच में मामला महिला की मानसिक स्थिति के खराब होने का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर शिक्षिका से शोषण और 7 लाख की ठगी, 12 साल बाद खुला मामला
