लुधियाना जिले में कांग्रेस नेता की शाम के समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस घटना पर अब विपक्ष ने भगवंत मान सरकार को घेरा है. विपक्ष ने मान सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए हैं.
लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या
पंजाब के लुधियाना जिले में एक कांग्रेस नेता की हत्या से माहौल गरम हो गया है. लुधियाना जिले में 2 अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर कांग्रेस नेता की हत्या की है. जानकारी के मुताबिक माछीवाड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी ने प्रवासी मजदूरों के लिए किराए के क्वार्टर बनवाए थे. बताया जा रहा है कि रविवार शाम को परमिंदर तिवारी कुर्सी पर बैठे थे. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई.
हमले में आईं गंभीर चोटें
रविवार शाम के समय तिवारी एक कुर्सी पर बैठे थे, इसी दौरान 2 अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल से आए और उनके ऊपर हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
भगवंत मान सरकार पर निशाना
फिलहाल इस मामले के पीछे की वजहों के बारे में पता नहीं लग पाया है. मामले में लगातार जांच की जा रही है. अब इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भगवंत मान की सरकार को ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक भी जताया है.
पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म
वारिंग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है, फिर भी सत्ता में होने के बावजूद भी आप सरकार सो रही है. वहीं इसी के साथ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब में कानून व्यवस्था के पूरी तरह से खत्म हो जाने का एक शर्मनाक सबूत है. बाजवा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मान सरकार चु्प्पी साधे बैठी हुई है.
यह भी पढे़ं- दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार! ISI के इशारे पर तैयारी कर रहा था शब्बीर अहमद लोन
