UPPSC Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं. पहले, दूसरे, तीसरे, पांचवे, छठवें और सातवें स्थान पर लड़कियों ने बाज़ी मारी है. यह परिणाम प्रारंभिक परीक्षा के एक साल तीन महीने सात दिन बाद घोषित किया है. नेहा पांचाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह हैं. 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे. यह परिणाम 29 मार्च 2026 की देर रात को घोषित किया गया.
नेहा पांचाल ने किया टॉप
यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है तो दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी, तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें स्थान पर नेहा सिंह, छठवें स्थान पर दीप्ति वर्मा, सातवें स्थान पर पूजा तिवारी, आठवें नंबर पर अनुराग पाण्डेय, नवें स्थान पर शुभम सिंह दसवें स्थान पर आयुष पाण्डेय हैं.
कौन बना डिप्टी कलेक्टर और DSP
पीसीएस 2024 के परिणाम में 37 एसडीएम, 17 डीएसपी, 196 असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स, 16 एआरटीओ, 22 ट्रेज़री ऑफिसर समेत अन्य पदों पर चयन हुआ.
टॉप 3 टॉपर सूची
नेहा पांचाल (प्रथम स्थान)
अनन्या त्रिवेदी (द्वितीय स्थान)
अभय प्रताप सिंह (तृतीय स्थान)
चयनित अभ्यर्थियों का विवरण
कुल चयनित 932 अभ्यर्थियों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं. महिलाओं की सफलता का प्रतिशत 34.22% रहा है.
आयोग के सचिव अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और पदवार कट-ऑफ अंकों की सूचना जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर प्रदर्शित कर दी जाएगी.
बाद में जारी होंगे अंक
अभ्यर्थियों के अंक और कट ऑप अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे.
