पंजाब के लुधियाना में एक बार फिर बदमाशों का कहर देखने को मिल रहा है. दरअसल, माछीवाड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है. हमलावरों ने उन पर इतनी बेरहमी से हमला किया कि वहां जख्मी होकर जमीन पर गिर गए.
जानकारी के अनुसार परमिंदर तिवारी रविवार को 6:30 बजे के करीब में बस स्टैंड पर अपने क्वार्टर पर बैठे थे. जब वह कुर्सी पर बैठे थे, तो अचानक ही कुछ अज्ञात हमलावर वहां आए और उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमलावरों ने करीब 3 बार उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया. घटनास्थल पर चारों तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा था.
उनका बेटा बिना किसी देरी के पिता को माछीवाड़ा सिविल अस्पताल लेकर गया. हालांकि, उनकी हालत खराब होने के कारण उनको उच्च केंद्र में रेफर कर दिया गया. परिवार उसके बाद परमिंदर तिवारी को फोर्टिस अस्पताल में ले गया, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.
मामले की जानकारी मिलते ही कुमकलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. उन्होंने हमले के समय में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की. लोगों ने बताया कि उन्होंने आज से पहले हमलावरों को नहीं देखा था. साथ ही कई लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन हथियार होने की वजह से लोग उन पीछे हट जा रहे थे. कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने परमिंदर तिवारी की अचानक हत्या को पार्टी के लिए नुकसान बताया है. साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: UPPSC PCS-2024 Result:यूपी को मिले 932 नए अधिकारी, नेहा पांचाल ने किया टॉप, जानें पूरी मेरिट लिस्ट
