बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है.
नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में बड़े चेहरों के इस्तीफे देखने को मिल रहे हैं. आपको बता दें कि सोमवार को बिहार राजनीति में 2 बड़े चेहरों ने इस्तीफा दिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है. आपको बता दें कि नितिन नबीन के इस्तीफे को विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकृति दे दी है. आपको बता दें कि नितिन नबीन ने सोमवार को यह फैसला लिया है.
5 बार से विधायक हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन बिहार में बांकीपुर सीट से विधायक थे. आपको बता दें कि वे लगातार 5 बार से इस सीट के ऊपर जीत रहे हैं. अब उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया है. नीतिन नबीन को लगभग 2 हफ्ते पहले राज्यसभा के लिए चुना गया था, जिसके बाद राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया है.
सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पिछले 20 साल से बांकीपुर को अपने पिता के सपनों के मुताबिक आगे बढ़ाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी नई भूमिका में भी बांकीपुर और बिहार के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता वैसी ही बनी रहेगी. उन्होंने भावुक पोस्ट करके लोगों को इस बारे में जानकारी दी है.
नीतीश कुमार ने भी दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि नितिन नबीन के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के नेता नीतीश कुमार ने भी सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि 16 मार्च को उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था, जिसके चलते उन्होंने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बिहार के 2 बड़े चेहरों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है.
यह भी पढ़ें- फिल्मी अंदाज में पीछा, गोलियों की गूंज! खूनी मंजर में बदला ओवरटेकिंग का विवाद; रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की मौत
