बीजेपी OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने मुसलमानों को OBC कैटेगरी से बाहर करने के लिए सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए.
मुसलमानों को OBC कैटेगरी से बाहर किया जाए
राज्यसभा में सोमवार को उठा एक सवाल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. बीजेपी OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने सोमवार को राज्यसभा में मुसलमानों को OBC कैटेगरी से बाहर करने के लिए सवाल उठाया है. लक्ष्मण का कहना है कि आरक्षण को धार्मिक आधार पर नहीं दिया जाना चाहिए. उनके इस सवाल के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया है.
विपक्ष ने किया वॉकआउट
आपको बता दें कि राज्यसभा में इस सवाल के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया है. उन्होंने राज्यों की OBC जातियों को केंद्रीय OBC लिस्ट में शामिल करने की मांग को उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में कई OBC जातियों को उनके राज्यों की लिस्ट में तो मान्यता मिली है, लेकिन उन्हें अभी तक केंद्रीय लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं डॉ. लक्ष्मण
उन्होंने सदन में कहा है कि जब OBC राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशें की गईं, उस समय ऐसा हुआ है. आपको बता दें कि डॉ. लक्ष्मण बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं. लक्ष्मण का कहना है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के द्वारा पहले ही तेलंगाना की 27 और आंध्र प्रदेश की 5 जातियों को OBC जातियों की केंद्रीय लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश दी गई है.
लंबे समय से जारी है मांग
उन्होंने कहा है कि सिफारिश के साथ मैंने सरकार से अपील की है कि इन समुदायों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए कदम उठाए जाएं, जिससे उन्हें वह फायदा मिल सके, जिसके लिए वे हकदार हैं. राज्यसभा में मुद्दा उठाते हुए बीजेपी नेता लक्ष्मण ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई OBC समुदायों को OBC की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग लंबे समय से जारी है.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री खुद हो गए ठगी का शिकार; नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले तेजस्वी यादव; जनता को भी ठगा गया- तेजस्वी
