बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ठगी की शिकार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भी ठगा गया है.
ठगी का शिकार हो गए नीतीश कुमार
बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दिया है. जिसके लेकर अब बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में उनके ऊपर तंज कसा है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ठग का शिकार हो गए हैं, या फिर कहें तो उन्हें ठगा गया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्होंने फैसला दबाव में आकर लिया है और बिहार को ठगा गया है.
दबाव में दिलवाया गया फैसला
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी नेता अगर दूसरे सदन जाता है, तो एक सदन से इ्स्तीफा देना होता है, नीतीश जी को ठगा गया है. आज इसी को लेकर उन्होंने इस्तीफा भी दिया है. तेजस्वी का कहना है कि यह फैसला नीतीश किमार को दबाव में दिलवाया गया है. उन्होंने बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी ने बिहार की जनता को भी ठगा है.
हम लोग शुरू से कह रहे थे- तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने कहा कि हम लोग शुरू से कह रहे थे कि जब भाजपा सरकार आएगी, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी और आज यही हुआ है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल किया गया है. तेजस्वी ने इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी को भी लपेटे में लिया है. तेजस्वी से पूछा गया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कई लोग रो रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि कौन क्या कर रहा है यह वो नहीं जानते हैं. नीतीश जी सब जानते हैं, लेकिन अब वो क्या करें.
युवा राजनीति का समर्थन- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि निशांत का आगे का क्या भविष्य है, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं कुछ भी टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन हां अगर कोई भी युवा बिहार की राजनीति में आता है, तो हम लोग उसका समर्थन करते हैं. आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि जब तक दूसरे मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगती है, तब तक नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद पर बने रहेंगे.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: SIR लिस्ट से गायब हुआ कांग्रेस उम्मीदवार का नाम; हाई कोर्ट बोला- सुप्रीम कोर्ट देख रहा मामला
