राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. गुस्से में लोगों ने चिड़ावा-सिंघाना के मार्ग में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. मामला चिड़ावा के बामनवास गांव का बताया जा रहा है. रिटायर्ड फौजी का नाम उदयवीर सिंह है.
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला आपसी विवाद का है. दोनों के बीच में किसी बात को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था, इसी विवाद के बीच में आरोपी अकरम ने रिटायर्ड फौजी को चाकू मार दिया. गंभीर चोट आने की वजह से फौजी की वहीं, मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए स्थानीय लोग प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. आरोपी रिटायर्ड फौजी की हत्या करने के बाद से फरार बताया जा रहा है.
हालात के बिगड़ने के बाद में मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे. हालांकि, भीड़ को आश्वासन देने के बाद भी भीड़ अपने फैसले पर कायम है. उनका कहना हैं कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे. किसी भी भड़काऊ घटना को होने से रोकने के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है. साथ ही भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: SIR लिस्ट से गायब हुआ कांग्रेस उम्मीदवार का नाम; हाई कोर्ट बोला- सुप्रीम कोर्ट देख रहा मामला
