पंजाब के अबोहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर एक 20 साल के युवक की तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई है. किसी और की लापरवाही के कारण एक ही पल में परिवार से उनका बेटा छिन गया. मृत युवक की पहचान राकेश के रुप में का गई है. वह अपने माता पिता का इकलौता लड़का था. उसकी दो बहनें है.
गांव जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार राकेश पीटर रेहडे पर सवार होकर अपने गांव के भट्ठे की ओर जा रहा था. इसी बीच गोविंदगढ़ टी-पॉइंट के पास में एक ब्रेड सप्लाई करने वाली तेज रफ्तार कार युवक को रौंद देती है. इसकी वजह से युवक अपने वाहन में फंस जाता है. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा फोर्स और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. बहुत देर के बाद में राहत बचाव कार्य राकेश को निकाल पाने में संभव हो पाई. बचाव के बाद में युवक को डॉक्टरों के पास में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
आक्रोश का माहौल
राकेश के मृत शरीर को मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. साथ ही गाड़ी में सवार दो आरोपी वाहन चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है. स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: अमरावती में दर्दनाक वारदात, जंगल में युवती के साथ लूटपाट के बाद दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी…
