महाराष्ट्र से बेहद खौफनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, अमरावती के भानखेड़ा गांव के जंगल में एक लड़की और उसके दोस्त के साथ में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, आरोपियों ने लूटपाट करने के बाद में लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है. दरिंदों की इन हरकत से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. सभी लोग आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लूटपाट कर दुष्कर्म को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने दोस्त के साथ एक्टिवा से जा रही थी. इसी बीच पांच अनजान दरिंदें आए और दोनों को रोक लिया. दोनों के पास में केवल 120 रुपये ही थे, जिसे बदमाशों ने छिन लिया. दोनों के साथ मारपीट और लूट करने के बाद में एक आरोपी लड़की को जबरदस्ती जंगल में लेकर गया. उसने उसके साथ में बालात्कार को अंजाम दिया. वहां पर अन्य लोग आरोपी के साथ थे.
मामले की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी के बारें में आधिकारिक पुष्टि जानकारी मिलने से पहले साझा न करें. नहीं तो व्यक्तियों के खिलाफ में कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: जंग का वैश्विक असर, कई देशों में गहराया ऊर्जा संकट, हालत से निपटने के लिए उठाए यह कदम
