मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण कई देशों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच में जो अभी के समय में हालत है, उससे पूरे विश्व को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि जंग के कारण तेल और गैस की सप्लाई रुक चुकी है. इसके कारण बहुत सारे देशों में ऊर्जा का संकट पैदा हो गया है. कई जगहों के हालत तो इतने बिगड़ गए है कि पूरे-पूरे दिन तक बिजली न आने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिन देशों में जंग के कारण परेशानी आ रही है, उन देशों की सरकार की तरफ से ऐसे हालत से निपटने के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं. भारत में अभी इसके कारण किसी तरीके की परेशानी नहीं है, लेकिन आगे आनी वाली परेशानियों से बचने के लिए पहले ही कुछ कदमों को उठाया जा रहा है ताकि ऐसे समय का सामना आसानी से किया जा सके.
इन देशों में बिगड़े हालत तो उठाए यह कदम
दरअसल, पाकिस्तान को पहले ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था, लेकिन वॉर के कारण उसकी कमर पूरी तरीके से इस हालत से निपटने की वजह से टूट चुकी है. वहां के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तरफ से पाकिस्तान में ऊर्जा बचाने के लिए वीकेंड के दिन पर स्मार्ट लॉकडाउन की योजना पर सोच विचार किया जा रहा है. इसमें कई कामों को घर से करने के लिए और स्कूल को बंद कर देने पर विचार किया है.
दूसरे नंबर पर फिलीपींस है. जानकारी के अनुसार वहां पर ईंधन केवल 40 से 45 दिनों का ही बचा हुआ है. इसी कारण से फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने काम करने के घंटे को कम करना और यात्रा को सीमित कर दिया है. उन्होंने खाने, दवा जैसी चीजों को प्राथमिकता देने की बात कही है.
हालांकि, दक्षिण कोरिया ने भी ऐसे हालत से निपटने के लिए नागरिकों से ऊर्जा की खपत करने को कम करने के लिए कहा है. इसके अलावा बिजली का कम इस्तेमाल करना, कम दूरी के लिए साइकिल या फिर सार्वजनिक परिवहन, रात में उपकरणों को चार्ज करने का समय सीमित करना आदि के लिए सख्त निर्देश जारी किया है.
वहीं, श्रीलंका जिसकी हालत पहले ही ध्वस्त थी, इस हालत में और ज्यादा परेशानी को झेल रहा है. दरअसल, सरकार ने यहां पर चार दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू कर दिया है. हर बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है. सरकार का मानना है कि ऐसा हालत से निपटने में काफी हद तक मदद हो सकती है. साथ ही ईधन की खपत भी में भी 25% तक की कमी का अंदाजा लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: EX vs वर्तमान बॉयफ्रेंड! युवती के 2 प्रेमियों में जोरदार झड़प; प्रेमी के दोस्त की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
