उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की कमरे मे शव मिले हैं. पहली दृश्या ये आत्महत्या का मामला लग रहा है.
Muzaffarnagar family suicide case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं. घर के अंदर चारों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है.
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत
शुरुआती जांच में अभी तक किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.
कैसे हुई जानकारी
घटना की जानकारी उस समय हुई जब मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला. किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंती और दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. कमरे के अंदर पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव पड़े हुए थे.
हेल्पलाइन: जीवन अनमोल है. अगर किसी को किसी भी कारण से निराशा, हताशा या अवसाद हो, तो कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सरकार की हेल्पलाइन नंबर +91 9630899002 या +91 7389366696 पर संपर्क करें.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को मारी गोली! घर की छत पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
