गुजरात से दो दर्दनाक मामला सामने आया है. पहला मामला राजकोट का है. तो वहीं, दूसरा सूरत का है. दोनों मामलों में पानी में डूब जाने के कारण बच्चों की मौत की मौत की खबर सामने आयी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
भाई-बहन की मौत
पहला मामला राजकोट के रैयाधार इलाके के सोपान हाइट्स बिल्डिंग का है. दो बच्चे स्विमिंग पूल के पास में खेल रहे थे. अचानक ही दोनों उसमें गिर गए. पानी का स्तर गहरा होने के कारण वह उसमें से निकल नहीं पाए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. दोनों बच्चे भाई बहन थे. माता पिता उसी बिल्डिंग में सफाई का काम किया करते थे. जैसे ही लोगों को मामले की जानकारी मिली, तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल करके उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दुर्घटना के कारण होने वाली मौत के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बच्चों की पहचान 5 साल की दीपीक्षा और 7 साल के दीपेश के रूप में की गई है. परिवार मूल रूप से नेपाली था.
डेढ़ साल की बच्ची की मौत
दूसरी तरफ सूरत के लसाना तालुका के कडोदरा नगर के अमृतनगर में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता थोड़ी देर के लिए दुकान गए थे. वापस आने के बाद में उन्होंने बच्ची को बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली. बहुत देर बाद उन्होंने बच्ची को बाथरूम में देखा. बच्ची पानी की बाल्टी में डूबी हुई थी. पिता तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया है.
