महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जब इस बात की जानकारी छात्रा की मां को हुई , तो उसने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती की शुरूआत
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर 8वीं की छात्रा से दोस्ती की और उसके बाद छात्रा को स्कूल से ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक 13 साल की एक 8वीं की छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम से एक युवक से हुई थी. जिसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.
स्कूल के बजाय युवक के साथ जाने लगी छात्रा
जानकारी के मुताबिक युवक ने नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. छात्रा अपने स्कूल जाने की जगह पर युवक के साथ घूमने-फिरने के नाम पर होटल जाने लगी. आरोपी छात्रा को कई बार होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. आपको बता दें कि पूरा मामला नागपुर के सदर थाना क्षेत्र का है. मामले में आरोपी की पहचान करण केशव केसी के रूप में की गई है.
स्कूल के गेट से साथ ले गया छात्रा
बताया जा रहा है कि युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा के साथ हुई थी. जिसके बाद 18 मार्च को युवक छात्रा के स्कूल के पास पहुंचा और छात्रा को स्कूल के गेट से अपने साथ लेकर चला गया. बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे युवक छात्रा को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया, जिसके बाद छात्रा ने एक शौचायल में अपनी स्कूल ड्रेस को बदला.
स्कूल प्रशासन ने किया छात्रा की मां को मैसेज
छात्रा की ड्रेस बदलवाकर आरोपी उसे फ्रेंड्स कॉलोनी के सिल्वर सूट्स होटल में ले गया. जिसके बाद युवक ने होटल में कमरा लेकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद युवक 27 मार्च को दोबारा से युवक छात्रा को होटल में ले गया. जब छात्रा स्कूल नहीं गई, तो स्कूल प्रशासन ने छात्रा की मां को मैसेज किया और स्कूल न जाने के पीछे का कारण पूछा. जिसके बाद जब छात्रा की मां ने उससे बात की, तो छात्रा ने अपनी मां को पूरी बात बता दी.
पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
इस बात की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने सदन थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण केशव केसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.
