31 मार्च दिन मंगलवार को बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में स्थित शीतला मंदिर से दुखद घटना सामने आई है. दरअसल, अचानक ही श्रदालुओं की भीड़ के बेकाबू हो जाने के कारण में वहां भगदड़ मच गई थी, जिसके कारण अभी तक 8 लोगों के गंभीर रूप से घायल और 8 लोगों के मृत होने की खबर सामने आ रही है.
सूचना मिलते ही एंबुलेंस से लेकर बचाव दल की टीम भी मौके पर पहुंची. घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल में भेजा गया. साथ ही घटना स्थल पर पटना के कमिश्नर को भी भेजा गया. जानकारी के अनुसार हर मंगलवार की तरह आज भी श्रदालुओं की भीड़ काफी ज्यादा थी. बैरिकेडिंल से लेकर सारे सुरक्षा से इंतजाम भी मौजूद बताए जा रहे हैं, लेकिन अचानक ही भीड़ में से किसी ने चिल्लाया और भगदड़ मच गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50000 रुपये देने का निर्देश दिया है.
CM नीतिश कुमार ने किया 4 लाख रुपये देने का ऐलान
मंदिर में हुए हादसे को लेकर CM नीतिश कुमार से जांच के सख्त निर्देश दिए है. इसके अलावा मृतकों के आश्रितों को सीएम राहत कोष से 2 लाख और आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपए देने के निर्देश दिए गए है.
बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा हैं कि हादसे में जान गंवाने वाले, घायल और उनके परिवार वालों को सरकार द्वारा हर संभव सहायता और राहत प्रदान हो रही है. उनके उपचार की भी पूरी व्यवस्था है.
