गुजरात के सूरत में एक कंस्ट्रक्शन साइट के सुपरवाइजर को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया. नकली पुलिस बनकर उसे डराया गया और 5 लाख रुपए की मांग की गई. इसी दौरान असली पुलिस पहुंच गई और 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
नकली पुलिस बनकर 5 लाख की ठगी की कोशिश
गुजरात के सूरत से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट के सुपरवाइजर के साथ ठगी करवने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि नकली पुलिस बनकर सुपरवाइजर को हनीट्रेप में फंसाने और 5 लाख रुपए की वसूली करने की कोशिश हो रही थी, उसी दौरान असली पुलिस पहुंच गई और ठगों के इरादों पर पानी फिर गया.
वेबसाइटर पर सर्च किया था ‘फीमेल सर्विस’
बताया जा रहा है कि कतारगाम वेड रोड इलाके में रहने वाले सुपरवाइजर युवक ने 26 मार्च को एक वेबसाइट पर फीमेल सर्विस रिक्वायरमेंट किया था. जिसके बाद उसे वहां से रमेश पाल नाम के युवक का नंबर मिला. जिसके बाद जब व्यक्ति ने रमेश पाल को फोन किया, तो उसने मिलने के लिए बुलाया. बताया जा रहा है कि जब पीड़ित व्यक्ति ने सर्विस के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उसे पालें पॉइंट में बुलाया.
कमरे में ले गई युवती
पालें पॉइंट में बुलाने के बाद शाम लगभग 5 बजे व्यक्ति मोपेड से दी गई लोकेशन पर पहुंचा, तो थोड़ी देर बाद वहां एक महिला पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक महिला ने अपना नाम राजवी बताया और व्यक्ति को अपने साथ र्यमंजरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में ले गई. फ्लैच में लाकर राजवी ने व्यक्ति से 1000 रुपए ले लिए. जिसके बाद एक प्रिंसी नाम की युवती व्यक्ति को अंदर कमरे में ले गई.
कमरे में आ धमके 3 आरोपी
प्रिंसी नाम की युवती जैसे ही व्यक्ति को कमरे में ले गई, उसके थोड़ी देर बाद 3 युवक अचानक से कमरे में घुस गए. तीनों युवकों ने अपने आप को पीएसआई, राइटर और पुलिस कॉन्स्टेबल बताया. जिसके बाद आरोपियों ने युवक को डराया कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपियों ने व्यक्ति का वीडियो भी बना लिया. आरोपियों ने व्यक्ति को डराते हुए 5 लाख रुपए की मांग की. इसी दौरान असली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें- आतंकी शब्बीर अहमद का बड़ा खुलासा! गिरफ्तारी से पहले की 3 मंदिरों की रेकी; वीडियो बनाकर भेजी पाकिस्तान
