महाराष्ट्र में एक युवक को प्रेम करना भारी पड़ गया है. दरअसल, बीड़ के मांजरसुंबा इलाके में एक युवक ने प्रेमिका के घरवालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है. मृत युवक की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोकाटे, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है.
गांव बुलाकर किया बदनाम
जानकारी के अनुसार में युवक एक लड़की से प्यार करता था. लड़की नेकनूर की रहने वाली बताई जा रही है. जैसे ही दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी लड़की वालों के घर में होती है, वह उसे मिलने के बहाने गांव में बुलाते हैं. हालांकि, उसे नहीं पता था कि गांव में उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है. दरअसल, युवक को लड़की वालों के परिवार वालों ने काफी बेरहमी से पिटा. साथ ही उसका मोबाइल फोन और बाइक भी छिन लिया गया. उस पर चोरी का भी आरोप लगाया गया. इस दिन के बाद से युवक काफी मानसिक तनाव से जाने लगा, जिसके बाद उसने धुले–सोलापुर हाईवे के पास में स्थित टायर पंचर की दुकान में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली.
आरोपी गिरफ्तार
आत्महत्या की खबर मिलते ही नेकनूर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. उसमें उसने लिखा है कि मुझे गांव में चोर बोलकर बदनाम और बहुत मारा और तुम्हें जान से मार देंगे की धमकी भी दी. मामले के बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों अशोक उंदरे, वसंत उंदरे, प्रेम उंदरे और सचिन उंदरे के खिलाफ में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, मां का कहना हैं कि उनके बेटे को पेड़ से पहले बांधा गया और उसकी पिटाई कर वीडियो भी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में मानवता शर्मशार! 14 साल की बच्ची लगातार हुई गैंग रेप का शिकार, मां बनने के बाद खुला राज
