RBSE यानी की राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बच्चों का पास प्रतिशत हमेशा की तरह इस बार भी अच्छा देखने को मिला है. बता दें कि इस बार कुल 97.20% बच्चों ने परीक्षा दी थी. आर्ट्स में 97.54, विज्ञान में 97.52 और कॉमर्स में 93.64 प्रतिशत लोग पास हुए है. वहीं, बात करें छात्र और छात्राओं में कितने प्रतिशत बच्चे पास हुए है, तो बता दें 97.77 प्रतिशत छात्राएं और 96.47 प्रतिशत छात्र पास हुए है.
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है या किसी तकनीकी दिक्कत के कारण साइट नहीं चल रहा हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप वेबसाइट और अन्य तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
वेबसाइट से चेक करने का तरीका
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard rajasthan.gov.in पर जाना है. उसके बाद में RBSE 12th Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. आपको अपना रोल नंबर भर के सबमिट करना हैं, जिसके बाद में आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा. रिजल्ट की फॉटो कॉपी अवश्य निकलवा लें.
मैसेज के जरिए बिना किसी इंटरनेट के रिजल्ट देखने का तरीक
अगर आप आर्टस के है तो आपको RJ12A लिखकर स्पेस देना और फिर रोलनंबर लिखना है. वहीं, कॉमर्स के छात्र को भी सेम स्टेप फॉलो करना है, उन्हें बस RJ12C लिखकर स्पेस देकर रोल नंबर डालना है. अगर आप साइंस के छात्र है, तो आपको RJ12S स्पेस देकर अपना रोल नंबर डालना है.
अब आपको अपना मैसेज 56263 या 5676750 भेज देना है. मैसेज भेजने के बाद आपको आपका रिजल्ट दिखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: अंडे पर मुहर, बाजार में खलबली! क्या एक्सपायरी डेट के नए आदेश से यूपी में थमेगी अंडों की सप्लाई
