गोरखपुर की शिक्षिका ने विश्व में दूसरे नंबर पर साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पर जाने में सफलता पाई है. वह भारत की पहली ऐसी महिला है. वहीं, विश्व में वह दूसरे नंबर पर है. रिकार्ड बनाने वाली महिला का नाम दिव्या सिंह है. उन्होंने करीब 17,560 Feet पर साइकिल से पहुंच पाने में सफलता हासिल की है.
शेयर किया अपना कठिन अनुभव
दिव्या सिंह ने अपना अनुभव शेयर करते पूरी कहानी बताई. उन्होंने अपना सफर 16 मार्च को काठमांडू से शुरू किया था. उसके बाद में वह काठमांडू-सलेरी-सुरखे-फॉकडिंग-सागरमाथा नेशनल पार्क-नामचे बाजार-डीबोचे-फिरचे-लोबुचे-गोरखशेप और फिर लास्ट में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंची. सफर के दौरान उन्हें बारिश- बर्फ गिरने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार तो पूरे दिन तक बारिश या बर्फवारी होती रहती थी. मौसम हमेशा ही खराब रहता था. इसके अलावा तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली थी. कम ऑक्सीजन इतनी ऊंचाई और ठंड के बीच में गुजारा कर पाना काफी कठिन था. हर दिन 10 से 12 घंटे साइकिलिंग करने में बिताना पड़ता था. कई बार तो कंधे पर रखकर साईकिल ले जाना पड़ता था.
देश के साथ माता-पिता का किया नाम रौशन
बता दें कि दिव्या गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक के अमरौटा के बनौड़ा की निवासी है. पिता का नाम सतराज सिंह और माता का नाम उर्मिला सिंह है. वह 28 वर्ष कि है. पेशे से शिक्षिका लेकिन ट्रेंकिंग और साइकिल का शौक. उनके इन्हीं शौक ने आज भारत का विश्व में नाम रोशन कर दिया है. वह 31 मार्च को गांव गई है, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया है.
ये भी पढ़ें: RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, जानें छात्र और छात्रा में किसने मारी बाजी
