कुवैत में ईरानी मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे मृतक के शव को भारत लाया जा सके.
कुवैत में भारतीय श्रमिक की मौत
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब भारतीय नागरिकों की जिंदगियों पर पड़ने लगा है. जानकारी के मुताबिक कुवैत में सोमवार को ईरान ने मिसाइल से हमला किया. इस हमले में मिसाइल के मलबे की चपेट में एक भारतीय श्रमिक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संताना सेल्वम के रूप में की गई है. मृतक मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला था.
इलेक्ट्रीशियन का काम करता था युवक
बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति पिछले 10 सालों से ज्यादा समय से कुवैत में एक इंजीनियरिंग और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर रहा था. आपको बता दें कि कुवैत में अभी तक 2 भारतीयों की मौत हो चुकी है, वहीं मिडिल ईस्ट युद्ध में सभी देशों में मिलाकर 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार ने जिला कलेक्टर से मुलाकात करके एक औपचारिक याचिका सौंपी है.
परिजनों ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
मृतक के परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे युवक का शव कुवैत से भारत वापस लाया जा सके. परिजनों ने मांग की है कि युवक का शव भारत वापस लाया जाए, जिससे उसका अंतिम संस्कार किया जा सके. आपको बता दें कि कुवैत में मिसाइल के हमलों में अभी तक 2 भारतीय नागरिक मारे जा चुके हैं.
एक दिन पहले भी हुई थी भारतीय नागरिक की मौत
संताना सेल्वम की मौत से एक दिन पहले बिजली और पानी के विलवणीकरण संयंत्र में काम करने वाले एक और भी भारतीय की मौत हो गई थी. एक दिन पहले भी ईरानी मिसाइल के गिरने से युवक की मौत हुई थी. आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी यु्द्ध के कारण अभी तक 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस हमले की निंदा की है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को मारी गोली! घर की छत पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
