राजधानी दिल्ली और NCR में मौसम फिर से बदला है. कई इलाकों में शाम के समय पर हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पहले ही आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था.
दिल्ली-NCR में बदला मौसम
राजधानी दिल्ली के साथ NCR में मौसम लगातार अपने नए-नए रंग दिखा रहा है. दिल्ली-NCR में सुबह के समय तेज धूप खिलने के बाद में दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए. जिसके बाद शाम 4 बजे के आसपास कई इलाकों में बारिश भी देखने को मिली. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश के बाद लोगों को गर्म मौसम और गर्मी से काफी राहत मिली है.
लोगों को गर्मी से मिली राहत
आपको बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है. वहीं इसी के साथ फरीदाबाद में काले बादल लगातार छाए हुए हैं. बारिश के बाद इलाकों में मौसम काफी सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए NCR में हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया था.
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने NCR में मंगलवार के लिए हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है. आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा है, वहीं इसके अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था.
यह भी पढ़ें- ईरानी मिसाइल की चपेट में आया भारतीय नागरिक; कुवैत में एक और भारतीय श्रमिक की मौत; परिवार ने की सरकार से अपील
