यूपी के गाजियाबाद में एक हिंदू प्रोफेसर को मुस्लिम समुदाय की युवती से शादी करने के कारण मौत के घाट उतार दिया गया है. मामला टीलामोड़ इलाके का है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. इसी आक्रोश के कारण वहां के स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में सड़क जाम कर दिया है.
मई 2025 में दोनों ने की थी शादी
जानकारी के अनुसार मृत प्रोफेसर नितिन कुमार बागपत के कॉलेज में प्रोफेसर थे. वहां मुस्लिम समुदाय की मुस्कान भी पढ़ने के लिए आती थी. दोनों के बीच में दोस्ती गहरी हुई, जिसके बाद मई 2025 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, मुस्कान का परिवार इस बात से खुश नहीं था. दोनों की शादी को एक साल हो चुके थे.
दोनों की लड़ाई के बाद समझौते के बहाने बुलाया
मृतक के भाई नितिन कुमार ने बताया कि 29 मार्च को भाभी और भाई की लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद में वह अपने घर चली गई थी. ससुराल वालों ने भाई को कॉल करके बंधक फाटक पर समझौते के लिए बुलाया था, जिसके बाद भाई नितिन, अमित और ताई सुमित्रा फाटक पर पहुंचे. प्रोफेसर के ससुर मेहरुद्दीन, अज्ञात युवक और चाचा ससुर आसिफ अली ने भाई को गाड़ी में बैठाया. ताई को उन्होंने दूधिया के पास में भेज दिया था. उसके बाद में ससुराल पक्ष से आए लोगों के साथ चार अन्य लोग आए और मारपीट शुरू कर दी. आरोपियों ने प्रोफेसर का गला दबाकर हत्या कर दी. हालांकि, अमित ने किसी तरीके से अपनी जान बचाई और वहां से भाग के खेत में छिप गया
अमित ने पुलिस में ससुर, चाचा ससुर और कई लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज किया है. रविवार के दिन पर हुए मामले के बाद से पूरे इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: फतेहपुर में मासूमियत पर हमला! केजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश; स्कूल के बाथरूम में की गलत हरकत
