उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर युवती की उसके प्रेमी द्वारा दिन दहाड़े चाकू से जानलेवा हमला करके हत्या कर दी गई है. मामला कोतावली थाना क्षेत्र के कोडेरवा गांव का बताया जा रहा है. हालांकि, आरोपी महिला की हत्या करने के बाद में फरार बताया जा रहा है.
आरोपी की पहचान सोनू यादव के रूप में की गई है. आरोपी को अपने गांव की लड़की के साथ में प्रेम संबंध चल रहा था. मौका पाकर आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. उसके बाद में उसने महिला को उस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने महिला से कई पैसे और जेवरात ब्लैकमेल करके लिए. हालांकि, उसने हिम्मत दिखाई और थाने में जाकर उसकी शिकायत की. महिला के कहने पर युवक के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद में युवक को पुलिस ने बुलाया. उस दौरान उसने महिला से समझौता करने के लिए बोला, लेकिन महिला ने अपने पैसे और जेवर वापस मांग लिए. गुस्से में आकर युवक ने महिला को चाकू से गोदकर जान से मार दिया.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 24 मार्च के दिन तीन टीम का गठन किया. काफी देर बाद सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस करने के बाद में पुलिस युवक को पकड़ पाने में सफल हुए. दरअसल, चौफेरवा गांव के पास में घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़ा. हालांकि, आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद में जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में दो गोली मारकर उसे घायल कर दिया. आरोपी को अभी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल के ठीक होने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी खामोशी को हार मत समझना’
