उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने अपने दोस्त की भाभी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और महिला ने इस बात से सबके सामने मना कर दिया था.
युवक ने की महिला की हत्या
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपने दोस्ती की भाभी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना कटरा बाजार की है. यह घटना उस दौरान हुई जब दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंधों को खत्म करने के लिए गंगाजल की कसम खाई जा रही थी.
छत पर टहलते समय किया हमला
आरोपी की पहचान सीताराम गौतम के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने दोस्त की भाभी का चाकू से गला रेत दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान खुशबू गौतम के रूप में की गई है. खुशबू का पति उपेंद्र दुबई में रहता है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुशबू के ऊपर छत पर टहलते समय हमला किया था, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.
शादी से पहले से ही थे संबंध
बताया जा रहा है कि खुशबू और सीताराम के बीच शादी से पहले से अवैध संबंध थे और यह शादी के बाद भी लगातार जारी रहे. सामाजिक बदनामी के कारण दोनों परिवारों ने सोचा कि हाथ में गंगाजल लेकर वे अवैध संबंधों को खत्म करने की कसम खाएंगे. जिसके बाद बुधवार को जब सीताराम कसम खाने पहुंचा, तो खुशबू ने बोल दिया कि उसका सीताराम से कोई संबंध नहीं है.
विवाद के कुछ देर बाद किया हमला
खुशबू की बात सुनकर सीताराम को गुस्सा आ गया. इस विवाद के कुछ देर बाद सीताराम उसके घर पहुंचा और छत पर टहल रही महिला के गले पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. महिला को घायल हालत में छोड़कर युवक वहां से फरार हो गया. जिसके बाद घर में मौजूद लोग महिला को तुरंत ही अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की 6 टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
यह भी पढ़ें- पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी खामोशी को हार मत समझना’
