महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक कार पानी से भरे हुए कुएं में जा गिरी है. इसके कारण उसमें मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.
मामला शुक्रवार की रात 10 बजे का बताया जा रहा है. सभी मृतक डिंडोरी गांव के ही बताए जा रहे हैं. घटना डिंडोरी शहर के शिवाजी इलाके में स्थित कुएं में हुई है. मृतक में 7 साल से लेकर 11 साल तक की लड़कियां और लड़के शामिल है.
जानकारी के अनुसार पूरा परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम से होकर वापस आ रहा था. कार में 9 लोग बैठे हुए थे, जिस दौरान में यह हादसा हुआ था. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है. अचानक ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे के कुएं में जा गिरी. जैसे ही यह हादसा हुआ सभी लोग वहां जमा हो गए. अधिक पानी जमा होने के कारण में बचाव कार्य में दिक्कतें आने लगी थी.
पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद में सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया. हालांकि, जब तक लोगों का बचाव किया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अभी तक हादसे के पीछे के सहीं कारणों का पता नहीं लग पाया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. साथ ही सड़क और वाहन सभी की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है.
ये भी पढे़ं: देहरादून में पुलिस की बड़ी सफलता! ब्रिगेडियर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार; मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी
