उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हर दिन प्यार का झांसा देकर फ्राड करने का मामला सामने आता रहता है. आए दिन ऐसे मामले आना काफी मामूली सा हो गया है. दरअसल, यहां एक बार फिर महिला को प्यार में फंसाकर और शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार महिला का डायवोर्स का मामला अभी अदालत में लंबित चल रहा है. वह पति से अलग रह रही थी और एक बार फिर जीवनसाथी की खोज कर रही थी. उसने इसी कारण से मैट्रिमोनियल साइट में अपनी आईडी बनाई. वहां पर ही उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई है. आरोपी की पहचान शैलेंद्र भारद्वाज के रूप में हुई है. उसने बातचीत के दौरान खुद को अविवाहित बताया था.
दोनों के बीच में बातें गहरी हो गई. उसने महिला का भरोसा पूरी तरीके से जीत लिया था. इसी चीज का फायदा उठाकर युवक ने महिला से अलग-अलग चीजों के नाम पर 5.60 लाख रुपये ले लिए. इतने पैसे लेने के बाद में युवक ने महिला से पूरी तरीके से संपर्क तोड़ दूरी बना ली. महिला को जब पता लगा उसके साथ ठगी हुई, तो उसने इंदिरापुरम थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
हालांकि, ऐसे समय में सभी लोगों को चेतावनी दी गई है कि ऐसी साइट पर ज्यादा भरोसा न करें. साथ ही बच के चले. फ्राड के केस के बढ़ने के बाद में पुलिस ने लोगों के ऐसी साइट से बचने के लिए कहा हैं.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर मदरसे में बच्चे को बेरहमी से पीटा! वायरल हुआ वीडियो; पुलिस ने किया 2 मौलानाओं को गिरफ्तार
