उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां वर्कशॉप पर काम कर रहे मिस्त्री की एयर कंप्रेसर के फट जाने से मौत हो गई है. मृत युवक की पहचान 22 साल के रोहित के रूप में की गई है. वह कोतावली क्षेत्र के टूंडला में अनामिका टॉकीज का निवासी थी.
10 फीट उछल गया शरीर
जानकारी के अनुसार अचानक से ही वर्कशाप में रखे हुए एयर कंप्रेसर का सिलेंडर फट गया. मामला कोतावली के फिरोजाबाद सर्विस रोड़ के पास में ही बने हुए वर्कशॉप की है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज हुआ था कि बम फटने जैसी आवाज लग रही थी. वहीं, युवक 10 फीट ऊपर उछल गया था. साथ ही उसके शरीर के चिथड़े हो गए थे.
कंप्रेसर पर पड़ा ज्यादा प्रेशर
आसपास की इमारत भी धमाके से हिल गई थी. रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी. पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में स्थानीय पुलिस अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में उन्होंने बताया कि हादसा कंप्रेसर पर पड़ने वाले ज्यादा प्रेशर के कारण हुआ था. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में भेजा, जहां से उनके परिवार वालों को शव सौंप दिया गया.
जानकारी के अनुसार रोहित तीन बहनों में इकलौता था. परिवार वालों पर इस घटना के बाद से दुखों का पहाड़ टूट चुका है. पुलिस मामले की असली वजह जानने में लग गई है.
ये भी पढ़ें: बहन ने रची हत्या साजिश! भाई की शराब में मिलाया जहर; सर्च हिस्ट्र ने खोल दी पोल
