देश में कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-NCR से लेकर हिमाचल और कोलकाता तक बारिश का असर दिखाई दिया है. कोलकाता में बारिश के कारण KKR और PBKS के बीच हो रहे IPL मैच को भी रद्द करना पड़ा.
बारिश का दिखाई दे रहा असर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली से लेकर कोलकाता तक मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं और बारिश के साथ हुई है. सुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट आई है. वहीं इसी के साथ शिमला सहित हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को सुहावना बना दिया है. इसी के साथ कोलकाता में बारिश के कारण कल रात IPL का मैच भी रद्द करना पड़ गया.
दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है और 2 दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को तापमान 20 से 31 डिग्री तक रह सकता है. वहां 9 अप्रैल को भी बादलों के छाए रहने की संभावना है. फिलहाल अभी के समय में लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश
वहीं दिल्ली-NCR के साथ हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश हुई है. आपको बता दें कि कसौली में 31.2 मिमी बारिश को दर्ज किया गया है, वहीं धर्मपुर में 29.8 मिमी और सराहन में 29.5 मिमी और जुब्बरहट्टी में 25.8 मिमी के साथ जोगिंदरनगर में 24 मिमी और शिमला में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं इसी के साथ चंबा और सिरमौर में भी मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. आपको बता दें कि उना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश का प्रकोप कोलकाता में भी देखने को मिला है.
कोलकाता में बारिश का असर
आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इसका असर कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला है. बारिश के कारण यहां का मौसम भी खुशगवार हो गया है. पिछले दिनों की तेज गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है. सोमवार को कोलकाता में बारिश और खराब मौसम के कारण KKR और PBKS के बीच हो रहे IPL मैच को भी रद्द करना पड़ा था.
यह भी पढे़ं- गोवा में रफ्तार का कहर! लग्जरी कार ने बाइक के मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत और साथी घायल
