हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका द्वारा शादी करने की बात से इनकार करने पर काफी परेशान था.
वीडियो कॉल पर युवक ने की आत्महत्या
हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगभग 5 सालों से रिश्ता चल रहा था. दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे इसी दौरान युवक ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
प्रेमिका के सामने लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि युवक शादी से इनकार करने के कारण काफी मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया. मृतक की पहचान 30 साल के निखिल के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली.
युवती ने शादी करने से किया मना
दोनों के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में युवती ने शादी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद युवक काफी परेशान रहने लगा था. मृतक के सचिन नाम के दोस्त ने बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास फोन आया, जिसमें खुशी नाम की लड़की ने उससे कहा कि निखिल सुसाइड करने जा रहा है, उसे तुरंत बचा लो. जिसके बाद लड़की की घबराई आवाज पर भरोसा करते हुए सचिन तुरंत निखिल के घर की तरफ भागा.
पुलिस कर रही मामले में जांच
जब तक सचिन युवक के घर पहुंचा, तब तक युवक का छोटा भाई उसे अस्पताल ले जा चुका था. बताया जा रहा है कि घटना के समय पर घर में सिर्फ युवक के पैरालाइज्ड मामा मौजूद थे. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली से कोलकाता तक बदला मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट; हिमाचल में कई जगहों पर बारिश
