झारखंड के गढवा जिले में 4 प्रेमी-प्रेमिकाओं ने सड़क पर ही शादी कर ली. पुलिस ने सभी को पकड़ा था, जिसके बाद थाने से बाहर निकलते ही 4 जोड़ों ने एक दूसरे से शादी कर ली. लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की काफी सराहना की है.
सड़क पर ही कर ली शादी
झारखंड के गढ़वा जिले की अनोखी शादी काफी चर्चा में आ गई है. आपको बता दें कि गढ़वा जिले में प्रेमी प्रेमिका ने सड़क पर ही एक दूसरे से शादी कर ली. अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. आपको बता दें कि दरअसल गढ़वा शहर में 2 दिनों पहले एक अभियान चलाया गया था, जिसके तहत SDM और गढ़वा पुलिस ने शहर के 4 नामी होटलों के ऊपर छापेमारी की थी.
आपत्तिजनक हालत में पकड़े 14 जोड़े
पुलिस की छापेमारी के दौरान इन होटलों से 14 जोड़ों को आपत्तिजनक हालातों में पकड़ा गया था. ये जोड़े ऐसी हालत में पकड़े गए थे जो देह व्यापार से जुड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और थाने लेकर गई. जिसके बाद पूछताछ करने पर पुलिस को पता लगा कि उन लोगों में से 4 जोड़े प्रेमी और प्रेमिका हैं. जिसके बाद पुलिस सभी लोगों को जेल भेजने की तैयारी करने लगी.
थाने के गेट के बाहर की शादी
पुलिस की तैयारियों के बीच उन चारों जोड़ों के परिजनों ने पुलिस से कहा कि हम अपने बेटी और बेटियों की शादी करने के लिए तैयार हैं. आप इन लोगों को जेल मत भेजिए. जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिकाओं को बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया. जिसके बाद थाने के गेट से बाहर निकलते ही सभी प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक दूसरे से शादी कर ली.
लोगों ने की पुलिस की सराहना
थाने से बाहर निकलते ही बिना देरी किए सभी जोड़ों ने एक दूसरे के वरमाला डाली और सिंदूर से मांग भर दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की है. लोगों का कहना है कि इस तरह से समाज में गलत संबंधों के ऊपर काफी हद तक रोक लगेगी और लड़कियों से साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को भी सबक मिलेगा. लोगों का कहना है कि पुलिस ने एक अच्छा संदेश दिया है.
यह भी पढ़ें- कृत्रिम झील में नहाते हुए डूबा युवक, दोस्तों के सामने हुई मौत; प्राइवेट नौकरी करता था मृतक
