महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की कोशिश की है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि दोनों की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
दरअसल, मृत पत्नी सारिका घोडके(23) की शादी 29 साल के शुभम श्रीकांत घोडके से हुई थी. दोनों की शादी को कुछ ही दिन हुए थे, लेकिन इसी बीच पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर दाग होने का शक होने लगा.
इसी कारण से दोनों के बीच में काफी झगड़े भी होते थे. हालांकि, एक दिन इस झगड़े ने काफी आक्रामक रूप ले लिया. 24 मार्च के दिन दोनों के बीच एक बार फिर लड़ाई हुई. देखते ही देखते दोनों के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा होने लगा. गुस्से में शुभम ने अपनी पत्नी सारिका पर किचन में मौजूद चीजों से हमला करना शुरू कर दिया. हमले में महिला बुरी तरीके से घायल हो गई. पति पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जहां आरोपी ने पुलिस को भटकाने की कोशिश की. आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत गैलरी से गिरने के कारण हुई है. हालांकि, डॉक्टरों ने शरीर पर लगे चोट के निशान को देखकर इस बात से साफ इनकार कर दिया. पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच में झगड़े हमेशा होते रहते थे. वही आरोपी भी इस बात को ज्यादा देर छिपा नहीं पाया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारी पोल पट्टी खोली दी. साथ ही सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी. पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
ये भी पढ़ें: उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर: IFFCO में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
