उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 16 साल की छात्रा के साथ कैफे में 7 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. छात्रा के साथ पहले भी आरोपी ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करके दोबारा अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराया.
छात्रा से किया 7 लोगों ने दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बरेली में एक 16 साल की छात्रा के साथ एक कैफे में 7 लोगों ने दुष्कर्म किया है. जानकारी के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी असद हैदर उर्फ करन ने 19 मार्च को छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया था, जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए छात्रा के साथ 2 अप्रैल को 7 लोगों ने गैंगरेप किया.
स्कूल जाते समय रास्ते में रोका
जानकारी के मुताबिक छात्रआ अपने स्कूल जा रही थी, इसी दौरान चांद नाम के आरोपी ने उसे धमकी देकर रोका और सैफी कैफे में ले गया. यहां कैफे के मालिक सैफी और उसके साथ समीर, बंटी और बाकी लोगों ने दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR को दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है.
पहले भी किया था दुष्कर्म
आपको बता दें कि इस पूरी वारदात की शुरुआत 19 मार्च को हुई थी. उस दिन आरोपी असद ने छात्रा को कैफे के ऊपर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. जिसके बाद उसने वीडियो भी बना लिया था. इस घटना के बाद छात्रा काफी डर गई थी, इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे दोबारा अपना शिकार बना लिया. 2 अप्रैल को छात्रा मार्कशीट लेने के लिए स्कूल जा रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर ब्लैकमेल किया.
पुलिस ने दर्ज की FIR
जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म होने के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन 2 दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिससे परिजनों को शक हुआ. जिसके बाद छात्रा ने उन्हें आपबीती सुनाई. इस मामले में पुलिस ने 5 अप्रैल को पॉक्सो एक्ट और BNS की संगीन धाराओं में असद हैदर, चांद, कैफे मालिक सैफी, समीर अहमद, बंटी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- हिंदू बनकर युवती को फंसाया! 8 सालों तक किया शोषण; सच पता लगने पर दी धमकी
