औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक भाई के तालाब में गिर जाने के बाद उसको बचाने के लिए गई बहन की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बच्चों की पहचान तपसी नगर निवासी विक्की सिंह की पुत्री वैष्णवी कुमारी(5) और ढाई वर्ष के रंजन कुमार के रूप में की गई है. मामला बरछीवीर गांव के पास की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चें मंगलवार से ही गायब बताए जा रहे थे. काफी देर तक ढूंढने के बाद भी दोनों का पता नहीं लगा पाया. बाद में सभी ने बच्चों की जानकारी मदनपुर थाना में दी. रिपोर्ट के बाद में बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया. हालांकि, फिर भी दोनों का पता नहीं लग पाया. बुधवार के दिन पर एक बच्चे ने दोनों के बारे में बताया. बच्चे के बताने के बाद में दोनों को तालाब में ढूंढा गया. बच्चों का शव उसी तालाब में मिला.
बच्चों का शव मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की जानकारी मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे. साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई है. लोगों ने आंशका जताई है कि बहन अपने भाई को शौच के लिए लेकर गई होगी. छोटे भाई का पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया होगा, जिसके बाद में उसकी बहन उसे बचाने के लिए कूद गई होगी और दोनों की मौत हो गई. रंजन का शव बिना कपड़ों के बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बच्चों के शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से 7 लोगों ने किया दुष्कर्म! कैफे में दिया वारदात को अंजाम; बरेली पुलिस ने दर्ज की FIR
