बिहार के पटना में एक व्यक्ति ने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है. जिसके बाद देर रात तक पुलिस थाने में तमाशा हुआ और बिना किसी कार्रवाई के सभी को छोड़ दिया गया.
पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा
बिहार के पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटना के फुलवारी शरीफ में मौजूद एकता नगर में एक फिल्मी मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए GPS का सहारा लिया. जिसके बाद व्यक्ति ने आखिरकार उसकी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. व्यक्ति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था, जिसके चलते उसने इस तरह का प्लान बनाया.
चप्पल में लगाया GPS ट्रैकर
जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने पत्नी को पकड़ने के लिए उसकी चप्पल में GPS ट्रैकर लगा दिया. जिसके बाद वह शनिवार के दिन जब काम पर गया, तो लगातार पत्नी की लोकेशन को ट्रैक करता रहा. इस दौरान व्यक्ति को लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक से घर पर पहुंच गया. जिसके बाद घर पहुंचते ही व्यक्ति के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर के अंदर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी.
पुलिस थाने तक पहुंच गया मामला
व्यक्ति के घर पहुंचने पर काफी हंगामा खड़ा हो गया. जिसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक गुस्से में आए पति ने पत्नी के प्रेमी की सोने की चेन और लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को तुरंत ही थाने ले गई. जिसके बाद थाने में भी देर रात तक माहौल काफी तनावपूर्ण रहा.
बिना किसी कार्रवाई के छोड़े गए
देर रात तक थाने में तमाशा होने के बाद पुलिस के समझाने पर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच सहमति बनी. उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई को करना नहीं चाहते हैं. जिसके बाद इस सहमति पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के सभी को छोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. लोग बात कर रहे हैं, कि व्यक्ति ने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा है.
यह भी पढे़ं- नाबालिग छात्रा से 7 लोगों ने किया दुष्कर्म! कैफे में दिया वारदात को अंजाम; बरेली पुलिस ने दर्ज की FIR
