इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े बच्चों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, हिमाचल में इस फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहद अच्छा अवसर निकाला गया है. योग्य उम्मीदवारों को सलाह हैं कि वह जल्द से जल्द आवेदन कर लें. ऐसा मौका बहुत ही कम आता है. बता दें कि इस भर्ती अभियान में कुल 149 पदों को भरा जाएगा. आइए जानें पूरे आवेदन के बारे में.
योग्यता
बी.टेक की डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
बता दें कि डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए.
आवेदकों के लिए उम्र सीमा
अधिकतम आयु – 45 वर्ष
न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
इस तरीके से करें आवेदन
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना है.
प्रथम बार साइट पर आए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद फार्म को पूरा भरे.
भविष्य के लिए एक फोटोकॉपी जरूर निकाल कर रखें.
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
वह उम्मीदवार जो चुने जाएंगे उन्हें 23,500 रुपये सैलरी दिया जाएगा. बता दें कि यह उम्मीदवारों की शुरुआती सैलरी है. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी में मिलने वाले अन्य भत्तों की सुविधा भी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज में प्रेमी के साथ पकड़ा, पत्नी की चप्पल में लगाया GPS ट्रैकर; लोकेशन देख घर पहुंचा तो उड़े होश
