राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक 34 वर्षीय फिल्ड रेजिमेंट में तैनात हवलदार रघु दास ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला जेसलमेर के आर्मी कैंट से सामने आ रहा है.
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल दिन बुधवार को सूचना मिलती हैं कि हवलदार रघुदास ने फांसी लगा ली है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सैन्य अधिकारी सभी लोग मौके पर जमा हो गए. हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद किया गया है. सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहिर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भेज दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि रघुदास जैसलमेर में तैनात थे. वह तमिलनाडु के निवासी थे.
रघुदास के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है. जानकारी मिलते ही उनके भाई जैसलमेर पहुंचे. पोस्टमार्टम करने के बाद में उनके पार्थिव देह को सेना और परिवार वालों को सौंप दिया गया है, जिसके बाद में उनका देह संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया. पूरा माहौल भावुक हो गया था. परिवार और उनके साथी को अभी तक हत्या के कारणों को पता नहीं लग पाया है. इसी कारण से सभी लोग जांच में जुट गए है.
ये भी पढ़ें: पंजाब में नशे ने उजाड़ा पूरा घर, एक-एक कर मां ने खोए पांचों बेटे…
