कंटेट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर बीते दिनों कुछ लोगों ने हमला किया था. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. अभिनव के पिता की कार सड़क किनारे खड़े बाइक से टकरा गई थी, जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ था.
अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों कंटेट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी. अब पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है. आपको बता दें कि अभिनव के पिता की कार रास्ते में खड़ी हुई एक बाइक के छू गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाते हुए कार के ऊपर हमला किया था.
बाइक से टकरा गई थी कार
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मौजूद एक रेस्टोरेंट के पास का है. यहां 7 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे के आसपास अभिनव के पिता की कार एक बाइक से टकराई थी. हालांकि उस समय कार के अंदर अभिनव मौजूद नहीं थे. कार की टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने अभिनव के पिता के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला किया था.
बोनट और खिड़कियों पर हमला
लोगों ने आरोप लगाया कि कार स्पीड में थी और उसे लापरवाही से साथ चलाया जा रहा था. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बहस के दौरान लोगों ने गुस्से में आकर कार के बोनट और खिड़कियों के ऊपर कड़े से हमला किया. इस हमले में गाड़ी को नुकसान पहुंचा था. हालातों को खराब होते देख अभिनव के पिता ने तुरंत PCR को कॉल करके मामले में पुलिस को सूचना दी.
3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- धार का ‘खूनी’ इश्क! पति को कहा ‘काला’ और प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया सुहाग; रोंगटे खड़े कर देगी यह मर्डर मिस्ट्री
