वह युवा जो सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, गुजरात में शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक स्कूलों में टीचर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत कई पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी गर्वनमेंट टीचर बनने का सपना देख रहे हैं. तो यह मौके आपके लिए काफी अच्छा है.
बता दें कि कुल 11 हजार पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इस पद के लिए इच्छुक है तो बता दें कि 15 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं, उसको भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 में 3 बजे तक है. जानकारी के अनुसार 5 हजार के करीब पद 2025 से खाली है. यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा मौका है, जो कि लंबे समय से सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं.
योग्यता
टीईटी-1 परीक्षा पास अनिवार्य शर्त है.
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के लास्ट ईयर में पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि केवल ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन भी आपको कई दस्तावेजों को जमा कराना होगा. अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टे्पस को फॉलो करें.
आपको सबसे आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाना है. उसके बाद में आपको होमपेज पर शिक्षक भर्ती से संबंधित एक लिंक देखने को मिलेगा. रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म को भरें. उसमें आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को भरना है. पूरा फार्म भरने के बाज में सबमिट कर दें. सारा काम करने के बाद में आवेदन पत्र को डॉउनलोड कर लें.
ये भी पढे़ं: दिल्ली में जहरीले कारोबार का भंडाफोड़! पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किया एक्सपायर्ड सामान; एक आरोपी गिरफ्तार
