मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. यहां एक महिला ने अपनी पति के काले होने पर उसकी हत्या करवा दी है. पूरा मामला 7 अप्रैल के दिन का बताया जा रहा है. मृत पति की पहचान 28 वर्षीय पुरोहित देवकृष्ण के रूप में की गई है. पत्नी की पहचान प्रियंका पुरोहित के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार महिला ने पहले पति की हत्या सुपारी देकर करवायी थी. किसी को भी इसके बारे में शक न हो इसके कारण उसने पूरा मास्टर प्लान तैयार किया. महिला ने पूरे मामले को लूटपाट की घटना दिखाई. पुलिस को पत्नी ने बताया कि जब रात में सभी लोग सो रहे थे, उसी समय में कुछ लुटेरे घर आए और घर से 3.5 लाख रुपये लूट कर ले गए. साथ ही घर से जेवर गायब होने की बात बताई. रोकने के लिए जाने पर पति पर लूटेरों ने तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
हालांकि, लड़के वालों को प्रियंका पर पूरा शक था. देवकृष्ण की बहन ने बताया कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी ज्यादा खराब चल रही थी. पत्नी प्रियंका अपनी पति के काले होने और खुद के गौरे होने पर बहुत अपमानित किया करती थी. वह उसे बार-बार तुम मुझे डिजर्व नहीं करते, मुझे तुमसे बेहतर इंसान चाहिए. ऐसा कहकर बार-बार लज्जित किया करती.
साथ ही प्रियंका का राजगढ़ के 32 वर्षीय कमलेश पुरोहित के संग में अवैध संबंध चल रहा था. 2020 से ही देवकृष्ण की बहन को प्रियंका पर अवैध संबंध का शक था. रोजाना वह घंटों तक किसी पर फोन से बातें किया करती. बार-बार लड़ाई किया करती. वह मां से भी दूर रखने की कोशिश करती. वह ऐसा इसलिए करती ताकि मां से उनकी शिकायत न हो पाए.
हालांकि, पुलिस की जांच में भी यह सब पूरी तरीके से सच पाया गया. दरअसल, प्रियंका ने जिस जेवर के गायब होने की बात की वह घर में ही था. कॉल रिकार्ड से भी दोनों की साजिश का पर्दाफाश हो गया. प्रियंका से बार-बार पूछताछ करने पर वह हर बार अपने बयान बदलते दिखाई दी, जिसके बाद में उसके साथ सख्ती से पेश आया गया. काफी देर की पूछताछ के बाद में प्रियंका ने पूरा सच उगला.
कमलेश और प्रियंका ने देवकृष्ण को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. कमलेश ने अपने एक दोस्त सुरेंद्र भाटी को 1 लाख रुपये दिए और देवकृष्ण को जान से मार देने के लिए कहा. 50 हजार दिए जा चुके थे, 50 हजार काम के होने के बाद में दिए जाने थे. जिस दिन पति की हत्या की जाने वाली थी उस दिन में प्रियंका ने जानबूझ कर दरवाजे को खोल कर रखा था ताकि बिना किसी परेशानी के अंदर हत्यारे अंदर आ जाए.
लूटपाट को दिखाने के लिए पूरे कमरे के सामान को अस्त व्यस्त किया गया और घर से पैसे भी चुराए गए. मामले के बाद में पूरा इलाका दहशत में है. साथ ही परिवार वालों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच कर रही हैं कि हत्या करने से पहले कोई नशे की दवाई तो नहीं दी गई थी.
ये भी पढ़ें: यमुना नदी में दर्दनाक हादसा: यमुना में पलटा स्ट्रीमर, दर्जनभर लोग लापता, 10 की मौत
