khushboo patani ott debut: दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी मेजर खुशबू पाटनी जल्द ही ओटीटी रियलिटी शो ‘TribeVerse’ को होस्ट करती नजर आएंगी. 17 अप्रैल से जियो-हॉटस्टार पर शुरू होने वाले इस शो में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और 16 इंफ्लुएंसर्स नागालैंड की चुनौतीपूर्ण जनजातीय जीवनशैली के बीच सर्वाइवल टास्क करते दिखेंगे.

khushboo patani ott debut: बॉलीवुड अभिनेत्री Disha Patani की बड़ी बहन Khushboo Patani अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. खुशबू पहले भारतीय सेना में मेजर के पद पर रह चुकी हैं. सेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था. अब वह एक नए रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के सामने नजर आएंगी. खास बात यह है कि इस शो में वह एक्टिंग नहीं करेंगी. बल्कि बतौर होस्ट दर्शकों से जुड़ेंगी. खुशबू सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी सक्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी फिटनेस और मोटिवेशन से जुड़ी रील्स काफी पसंद की जाती हैं.
खुशबू पाटनी का नया रियलिटी शो TribeVerse जल्द ही ओटीटी पर शुरू होने वाला है. इस शो में उनके साथ यूट्यूबर Abhishek Malhan भी दिखाई देंगे. अभिषेक को लोग “फुकरा इंसान” के नाम से भी जानते हैं. शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है. यह शो नॉर्थ ईस्ट के राज्य Nagaland में शूट किया गया है. शो की पूरी कहानी और चुनौतियां वहां की जनजातीय जीवन शैली से जुड़ी होंगी. इसी वजह से इस शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता भी दिखाई दे रही है.
इस रियलिटी शो का फॉर्मेट काफी अलग बताया जा रहा है. शो में देश के 16 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हिस्सा लेंगे. इन सभी को नागालैंड की मशहूर Konyak Tribe की तरह रहना होगा. उन्हें उसी तरह का खाना खाना होगा और उसी माहौल में जीवन बिताना होगा. यानी यह शो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और खुद को ढालने की चुनौती भी देगा. कंटेस्टेंट्स को रोज नए टास्क दिए जाएंगे. जो खिलाड़ी इन चुनौतियों को बेहतर तरीके से पूरा करेगा, वही फाइनल तक पहुंचेगा.
यह शो 17 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम होना शुरू होगा. दर्शक इसे फ्री में देख सकेंगे. कुछ लोग इस शो की तुलना पहले आए रियलिटी शो Chhoriyan Chali Gaon से भी कर रहे हैं. उस शो में भी प्रतिभागियों को गांव के माहौल में रहकर वहां की जीवनशैली अपनानी पड़ती थी. हालांकि “ट्राइबवर्स” में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स नजर आएंगे. इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को यह नया फॉर्मेट कितना पसंद आता है.
खुशबू पाटनी की जिंदगी भी काफी प्रेरणादायक रही है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेना से की थी. लेफ्टिनेंट से मेजर तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. लेकिन 34 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद उन्होंने फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान देना शुरू किया. आज वह एक फिटनेस कोच के रूप में भी काम करती हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फिट रहने की सलाह देती हैं. इसके अलावा वह अपने शहर बरेली में जरूरतमंद लोगों की मदद भी करती रहती हैं. पिछले साल उन्होंने एक लावारिस बच्चे की जान बचाकर भी लोगों की खूब सराहना हासिल की थी.
