भीलवाड़ा में एक बार फिर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर 35 साल की हिंदू महिला के साथ रेप, धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. परेशान होने के बाद में पीड़िता ने कानूनी मदद मांगी है.
क्या हैं पूरा मामला
दरअसल, 35 साल की पीड़िता की बहन, आरोपी शाहिद मंसूरी के यहां काम किया करती थी. इसी का फायदा उठाकर उसने उसकी बहन से जबरदस्ती नंबर निकलवा लिया. उसके बाद में नौकरी का झूठा वादा कर मिलने के लिए भीलवाड़ा के रिसार्ट में बुलाया. वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया और पूरा वीडियो बना लिया, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल किया करता था. साथ ही पीड़िता ने बताया कि आरोपी का भाई जफर भी उसके साथ दुष्कर्म किया करता था. ब्लैकमेल और माता पिता को मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20 लाख रुपये भी लिए गए. आरोपी ने पिता, भतीजे और भाई के अकाउंट में इन पैसे को ट्रांसफर करवाया था.
हालांकि, पूरा सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. आरोपी पीड़िता को अपने संग दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह लेकर गया. जहां उसे जबरदस्ती खजूर खिलाकर कलमा पढ़वाया गया. अंत में धर्म परिवर्तन कर आयतें पढ़ाकर निकाह किया, उससे सोने की चेन, चूड़ियां, मां का मंगलसूत्र और कई चीजें हड़प ली गई थी. इसके नाम पर लाखों रुपये का लोन भी उठाया गया है.
शाहिद के परिवार में उसकी मौसी, बहन और पिता जबरदस्ती उससे नमाज पढ़वाया करते थे. साथ ही रोजा, कुरान और नॉनवेज खाने के लिए भी काफी प्रताड़ित करते थे. पीड़िता पर अभी के समय में काफी लोन है. साथ ही उसे बार-बार शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है. इन सब चीजों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी है. महिला ने प्रतापनगर थाने में अपने साथ हुई आपदा के बारे में बताया था, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर तुरंत एक्शन लिया गया और मुख्य आरोपी शाहिद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, सहयोगी की तलाश की जा रही है.
और लड़कियों के फंसे होने की संभावना
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएंगी. पुलिस को शक हैं कि पीड़िता के अलावा और भी कई महिलाएं इनके जाल में फंसी हो सकती है. इसी वजह से मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 11 दिन में उजड़ा परिवार, पहले बेटे की मौत, फिर पत्नी ने छोड़ी दुनिया, दोनों के गम में पति की भी हुई मौत?
