कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सोनम वांगचुक भी आज जंतर मंतर पहुंच गए है. बता दें कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अभिजीत दीपके भी वहां पर पहुंच गए है. हालांकि, शुरू में वह जंतर-मंतर जाने की बजाए गुरुद्वारा और कनॉट प्लेस में ही घूमते रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस ने उन पर नजर बनाया हुआ था. हालांकि, वह बाद में दोनों जगह जाने के बाद में जंतर-मंतर में पहुंचे थे. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिए कई लोग वहां पर इकट्ठा हुए है. पार्टी ने पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है,
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा हैं कि देश का युवा डरेगा नहीं बल्कि लडेगा. कॉकरोच कभी डरते नहीं है, कभी मरते नहीं है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गर्वनमेंट उनकी मांग को पूरा करने की बजाए, सोशल मीडिया गतिविधि पर नजर रख रही है. एक महीने से इस्तीफे की मांग की बजाए अकाउंट को हैक करने और पोस्ट को हटवाने की कोशिश की जा रही है. दिपके के इस बयान के बाद में युवा में अलग ही जोश देखने को मिला है. साथ ही प्रदर्शन स्थल पर जमकर नारेबाजी कर तालियां बजाई गई है.
सोनम वांगचुक ने अभिजीत का समर्थन करते हुए कहा कि अगर प्रदर्शन पर किसी भी तरीके की कार्रवाई की जाती है या अभिजीत दिपके के खिलाफ में कुछ होता है, तो वह 6 हफ्ते का अनशन करेंगे.
बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए अभिजीत के महाराष्ट्र में संभाजीनगर में स्थित घर के बाहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल को लगाया गया. हालांकि, दीपके के माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया है. किसी भी तरीके की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
वहीं, पार्टी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में आधे से ज्यादा पाकिस्तानी होने वाली बात को खारिज कर दिया गया है. अभिजीत ने कहा कि आधे से ज्यादा फॉलोअर्स पार्टी के भारत से ही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारत के युवाओं को पाकिस्तानी क्यों बता रहें है.
