पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है. जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के कई शहरों में हवाई हमले किए हैं.
अफगानिस्तान ने किए जवाबी हमले
दुनिया में इन दिनों एक अलग माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब पूरी तरह से सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के ऊपर देर रात हवाई हमले किए. जिसके बाद अब तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई को शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन हमले किए गए हैं.
पाकिस्तान के हमलों में 4 की मौत
आपको बता दें कि गुरुवार को देर रात और शुक्रवार को सुबह तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की थी. इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. अफगान तालिबान सीमा सुरक्षा के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने इस हमले की जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. उनका दावा है कि पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन से हमले किए गए हैं.
पाकिस्तान के सैन्य केंद्रों पर हमला
उकाब ने बताया कि इन हमलों में पाकिस्तान के सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है. पाकिस्तान में कोहाट के सेंट्रल कमांड और कोहाट ब्रिगेड और कैंप जैसी जगहों पर हमला किया गया है. आपको बता दें कि पाकिस्तान से भी कई शहरों से धमाकों की खबरें आ रही हैं, इन हमलों के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है. अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने साफ कहा है कि यह ऑपरेशन अभी तक रुका नहीं है.
उनकी ही जमीन पर देंगे जवाब- तालिबान
तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हमारी जमीन पर होने वाले सभी हमलों का जवाब उन्हें उनकी ही जमीन पर दिया जाएगा. आपको बता दें कि सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलीबारी सैन्य हलचल बढ़ गई है. इन हमलों के बाद दक्षिण एशिया में अस्थिरता का एक नया दौर शुरू हो गया है. पाकिस्तान इन हमलों को आतंक के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं अफगानिस्तान इन हमलों को उसकी आजादी पर हमला मान रहा है और लगातार जवाब दे रहा है.
यह भी पढ़ें- ईरान का अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा! अमेरिका ने कहा खतरे को कर दिया खत्म, IRGC बोला- एयरक्राफ्ट को पंगु कर दिया
