दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है. आज के समय में दुनिया में कई ऐसी तकनीकें मौजूद हैं, जो एक समय तक सिर्फ कहानी और एक सोच का हिस्सा हुआ करती थीं. क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि अगर आपके घर में लगा हुआ शीशा आपकी के बारे में बताए तो कैसा होगा? यह बात सुनने के बाद भी आप किसी साइंस फिक्शन फिल्म के सीन के बारे में सोचने लगेंगे और ऐसा होना नामुमकिन मानेंगे. आपको बता दें कि अब आपका ऐसा सोचना हकीकत में बदलने जा रहा है. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो 2026 (CES 2026) में एक डिजिटल हेल्थ टेक कंपनी ने एक ऐसा ही प्रोडक्ट दुनिया को दिखाया है.
न्यूरालॉजिक्स कंपनी ने पेश किया अनोखा शीशा
कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो 2026 के दौरान न्यूरालॉजिक्स ने एक ऐसा शीशा दुनिया के सामने पेश किया है, जो किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखकर ही उसकी तबीयत के बारे में बता देगा. न्यूरालॉजिक्स कंपनी ने दुनिया के सामने एक Longevity Mirror नाम का शीशा पेश किया है. इस मिरर को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि किसी साइंस फिक्शन फिल्म से निकलकर ऐसा शीशा बाहरी दुनिया में आ गया है.
शीशे के सामने जाकर जानें सेहत
कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो 2026 में न्यूरालॉजिक्स कंपनी ने एक बेहद अनोखी चीज पेश की है. इस शो के दौरान एक डेमो स्पेस बनाया गया है, जहां पर इस शीशे को रखा गया. इस शीशे के सामने कोई भी इंसान आकर अपनी सेहत के बारे में जान सकता है और पूरी डिटेल चेक कर सकता है. इस शीशे को काफी अजीब आविष्कार माना जा रहा है.
AI से करता है एनालाइज
यहां सिर्फ 30 सेकंड के एक वीडियो को AI से समझा जाता है और उसके बारे में बता दिया जाता है. इस मिरर को कोई भी घर में बैठकर भी इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकेगा. पिछले साल CES 2025 में NuraLogix कंपनी ने Anura Magic Mirror को पेश किया था, जो इंसान की हेल्थ इनसाइट्स देता था, हालांकि यह मिरर आम लोगों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया था.
30 सेंकड में मिल जाती रिपोर्ट
इस साल न्यूरालॉजिक्स कंपनी ने जिस मिरर को पेश किया है, यह Longevity Mirror को इस्तेमाल करने के लिए सेल भी किया जाएगा. जो भी लोग अपनी सेहत के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं, उन लोगों के लिए यह शीशा काफी ज्यादा यूजफुल होगा. न्यूरालॉजिक्स कंपनी के पास में अपनी पटेंट ट्रांसडेरमल ऑप्किटल इमेजिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है. इस टेक्नोलॉजी से एक सेल्फी वीडियो को एनालाइज किया जाता है, जिसके दौरान यह तकनीक ब्लड फ्लो जैसी चीजों को भी समझ लेता है और सिर्फ 30 सेकंड यानी आधे मिनट में इंसान को उसकी सेहत की पूरी डिटेल मिल जाती हैं. इन डिटेल्स में लाइफस्टाइल और फिजियोलॉजिकल डिटेल्स भी शामिल होती हैं.
रेकेमंडेशन देता है यह मिरर
इस अनोखे शीशे के अंदर इंसान की सेहत को और बेहतर करने के लिए भी रेकेमंडेशन दी जाती हैं. इस मिरर में AI हेल्थ असिस्टेंट फीचर जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो इंसान की पूरी जानकारियों को बेहद आसानी से समझकर उसे डिटेल्स देता है. इस मिरर से व्यक्ति को जांच के दौरान नींद, एक्टिविटि और स्ट्रेस से जुड़ी पर्सनल रेकेमंडेशन भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मस्जिद के पास आधी रात में हुआ बवाल, पुलिस के ऊपर हुई पत्थरबाजी, बॉडी कैम से हो रही आरोपियों की पहचान
