AIMIM के वरिष्ठ नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुले तौर पर चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहे हैं.
अकबरुद्दीन ओवैसी की योगी को चुनौती
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं. साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. अब चुनावी मैदान में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी तेजी से सामने आने लगी है. AIMIM के वरिष्ठ नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुले तौर पर चुनौती दे दी है.
जनसभा को संबोधित करते हुए दिया बयान
अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री को चुनौती दी है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद मजबूती के साथ में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और उस राज्य में भी अपना झंडा मजबूत करेगी. इसी बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को खुले मंच से चुनौती दी है.
मिस्टर योगी तैयार हो जाओ
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके बाद यूपी चलते हैं और वहां भी अपना झंडा गाड़ेंगे. आपको बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी पार्टी के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं. इसी के साथ वे AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई भी हैं. अकबरुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा से लगातार 6 बार विधायक चुना जा चुका है.
यूपी में पहले भी चुनाव लड़ चुकी AIMIM
अकबरुद्दीन ओवैसी को उनके बयानों की वजह से जाना जाता है. अब उनके योगी को चुनौती वाले बयान को राज्य में सियासी जमीन तैयार करने की रणनीति के तौर पर देखा जाने लगा है. यूपी में पहले भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लगी थी. इसके बाद भी पार्टी लगातार राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कोशिश कर रही है. पार्टी लगातार यूपी के मुस्लिम वोटरों को अपने साथ करने पर फोकस कर रही है.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF जवानों ने सीमा में घुसते हुए दबोचा, पूछताछ जारी
