उत्तराखंड से एक अजीब मामला सामने आ रहा है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिवार वालों पर धोखा देकर शादी करवाने का आरोप लगाया है. युवक का आरोप हैं कि उसके ससुराल पक्ष ने उसकी पत्नी के HIV होने की बात नहीं बताई थी. दोनों की शादी 15 फरवरी 2023 में हुई थी. हालांकि, पति का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी की तबीयत काफी खराब रहने लगी थी. पति ने छह लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया है.
युवक एचआईवी निगेटिव
बता दें कि पीडित जसवावाला निवासी सचिन कुमार सैनी है. उसकी शादी ग्राम चमनपुरा निवासी सोनल सैनी से हुई थी. पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसकी कई जगह पर जांच पड़ताल कराई जा रही थी लेकिन कुछ भी निकल कर सामने नहीं आ पाया , जिसके बाद अंत में देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में पत्नी के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता चली. साथ ही डॉक्टर ने ये भी बताया कि बीमारी तीसरे स्टेज पर है. इसका मतलब कई सालों से ये शरीर हैं. हालांकि, युवक ने खुद की भी जांच कराई, जिसमें वह एचआईवी निगेटिव निकला था.
ससुराल पक्ष वालों ने दी जान से मारने की धमकी
युवक ने कहा कि जैसे ही उसने ये बात अपने ससुराल पक्ष वालों को बताई. तो वह उससे धन की मांग करने लगे. साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी देने लगे थे. उसका पूरा परिवार इस मामले के बाद से पूरी तरीके से सदमे में और डरा हुआ है.
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि पीड़ित कि तहरीर पर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर गांव चमनपुरा और थानाक्षेत्र गंगोह के निवासी सुशील सैनी, सोनल सैनी, मिथलेश सैनी, सूचित सैनी, मांगेराम और सोनू के खिलाफ मुकदमें को दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: 2026: JEE वालों का इंतजार खत्म, जल्द ही जारी कर सकता है NTA रिजल्ट, जानें डेट
