अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ऊपर संयुक्त हमला किया है. इस हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान के ऊपर हुए हमलों में वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई है.
मारे गए 48 ईरानी नेता
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के ऊपर हमला किया है. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से ईरान को 48 घंटों में भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि इन हमलों में ईरान के कुल 48 नेता मारे जा चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि यह काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है, कोई भी विश्वास नहीं कर सकता कि हमने कितनी सफलता हासिल की है.
40 ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत
ट्रंप के साथ ही इजरायल की सेना (IDF) ने भी दावा किया है कि इस हमले में 40 ईरानी सैन्य कमांडर भी मारे गए हैं. इन ईरानी कमांडरों में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मौसावी भी शामिल हैं. इजरायल के की सेना के मुताबिक यह कार्रवाई खामेनेई पर हमले के तुरंत बाद की गई है, जिसमें 40 ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं.
ईरान के 9 युद्धपोत डूबे
डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बारे में रविवार को बताया कि अमेरिका की सेनाएं ईरान की नौसेना को खत्म करने में लगी हुई हैं. ट्रंप ने बताया कि अभी तक ईरान के 9 युद्धपोत डूब चुके हैं. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के द्वारा किए गए हमलों में ईरान की नौसेना के मुख्यालय को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है.
ईरान की जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सैनिकों की मौत
ईरान के ऊपर हमले होने के बाद में उसने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. इस जवाबी कार्रवाई में ईरान के सैन्य बलों ने सैकड़ों की संख्या में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. अमेरिका की सेना ने पुष्टि की है कि इस हमले में अभी तक 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. वहीं इसी के साथ 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
कई देशों पर ईरान ने किया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का यह युद्ध अब पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में फैल चुका है. ईरान ने अपनी मिसाइलों के जरिए यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन जैसे देशों को निशाना बनाया है. रविवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया था, कि अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln के ऊपर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा गया है, वहीं ईरान के इस दावे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान की मिसाइलें कैरियर के पास भी नहीं पहुंच पाईं थीं और USS अब्राहम लिंकन अभी भी संचालन कर रहा है.
यह भी पढ़ें- ईरान में कोहराम, हरियाणा में हाहाकार! अयातुल्ला की मौत और युद्ध के साये में डूबा बासमती का कारोबार
