अमेठी के परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बता दें कि यहां पर एक परिवार के ऊपर घर की जर्जर दीवार गिर गई. इस दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं, बेटा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. मामला जामो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
पति ओमप्रकाश से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार शुक्रवार के दिन रात में खाना खा कर सो रहा था. 3.30 बजे के करीब में मकान की कच्ची दीवार मां, बेटी और बेटे के ऊपर गिर गई है, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया, जिसके बाद में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने ओमप्रकाश की पत्नी और बेटी की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, बेटे को गंभीर स्थिति होने की वजह से हायर सेंटर में रेफर किया गया.
मामले की जानकारी मिलते ही जामो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. राजस्व विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है. साथ ही प्रशासन की टीम को जल्द से जल्द पहुंचने के निर्देश दिए है ताकि पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जाए. मृत की पहचान 32 वर्षीय कमलेश कुमारी और 7 वर्षीय आंशी के रुप में की गई है. वहीं, घायल की पहचान 9 वर्षीय दीपांशु के रुप में की गई है.
कमलेश कुमारी की मौत के बाद में पति और बाकी चार बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है. दरअसल, दंपति के चार और बच्चे है, जिनका नाम शिवानी (10), दीपांशी (4), दीपक (12) और शिवानी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग अन्य मकानों की जांच कर रही है. बरसात के मौसम में अकसर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है. मामले पर तहसील प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है. साथ ही मकान के गिरने की वजह और उसकी लास्ट मरम्मत कब हुई इसकी जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है.
ये भी पढ़ें: मनाली में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल
