भारत में कई सारी जगह है जो कि भारतीयों से लेकर विदेशी सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहता है. हालांकि, इन्हीं जगहों से विदेशी महिलाओं के साथ में छेड़छाड़ करने का वीडियो सामने आते रहता हैं. ऐसे में इन लोगों की वजह से भारत देश की छवि पर भी काफी बुरा असर पड़ता है.
इसी बीच लोगों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग आरोपी के खिलाफ में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
क्या है मामला
दरअसल, यह मामला मनाली से सामने आ रहा है. मनाली घूमने आई विदेशी महिला के साथ एक व्यक्ति अभद्र और अनुचित व्यवहार करते दिखाई दे रहा है. वीडिया में साफ तौर पर दिखाई दे रहा हैं कि युवक महिला पर्यटक के पास में खड़ा है और उसके साथ सरेआम बदतमीजी और छेड़छाड़ कर रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते दिखाई दे रहे हैं.
वहीं, होटल कारोबारियों और स्थानीय लोगों का कहना हैं कि ऐसी घटनाएं भारत देश की इमेंज को भी प्रभावित करती है. एक सुंदर और शांत स्थल से ऐसा मामला सामने आना काफी शर्मनाक है. भारत में अतिथि को देव की तरह माना जाता है. ऐसे में कुछ गिने चुने लोगों की वजह से पूरे देश की इमेज खराब हो जाती है.
स्थानीय लोगों की मांग है कि इन लोगों के खिलाफ में जल्द से जल्द कार्रवाई हो. ताकि विदेशी महिला भारत में रुकते समय डरे नहीं. हालांकि, अभी तक वीडियों की सत्यता की जांच नहीं की गई है. साइबर सेल की मदद से युवकों की पहचान की जा रही है. सभी तथ्यों की जांच होने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले हिमाचल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ में कार्रवाई की है. वहां पर छेड़छाड़ और यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इसी कारण से पुलिस अब सख्त रुख अपना रही है.
ये भी पढ़ें: वृंदावन में सास-बहू की अनोखी मिसाल, टब में बैठाकर कराई सास को 84 कोसी परिक्रमा
